अहमदाबाद में ₹1.54 करोड़ का चाइनीज निवेश साइबर फ्रॉड उजागर, बैंक कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

GURU CYBER YODHA
0

अहमदाबाद में ₹1.54 करोड़ का चाइनीज निवेश साइबर फ्रॉड उजागर, बैंक कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ₹1.54 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है और पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने WhatsApp और Telegram के माध्यम से पीड़ित को “91 BARCLAYS-Stock Market Pioneer” नामक ग्रुप में जोड़कर एक फर्जी निवेश लिंक भेजा। इसके जरिए शेयर और IPO में अधिक लाभ का झांसा देकर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में ₹1.54 करोड़ जमा करवा लिए गए। बाद में पैसे वापस नहीं किए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि कुछ बैंक कर्मचारियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए खातों में मोबाइल नंबर और ई-मेल बदलने तथा फर्जी FD बनाने में आरोपियों की मदद की। ठगी की रकम से सोना खरीदकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, ATM कार्ड, चेकबुक और अन्य बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान इन खातों से जुड़े देशभर में 414 साइबर फ्रॉड की शिकायतें भी सामने आई हैं।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top